डीएमके से पावर शेयरिंग का विवाद

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बता दिया गया है कि 22 फरवरी से इस बारे में बातचीत होगी। हालांकि यह भी कह दिया गया है कि पहले के फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी कांग्रेस को 25 ही सीटें मिलेंगी। लेकिन अब नए सिरे से कांग्रेस नेताओं ने सत्ता में साझेदारी का राग छेड़ दिया है। इस बार विरूद्धनगर के सांसद मणिकम टैगोर ने मुद्दा उठाया है। ध्यान रहे मणिकम टैगोर को कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राहुल की कोर टीम में वे शामिल हैं। इसलिए उनका यह मुद्दा उठाना अहम है।

मणिकम टैगोर ने कहा है कि कांग्रेस ने पहले मौका गंवाया था। उन्होंने 2006 की मिसाल दी, जब डीएमके को 234 सदस्यों की विधानसभा में सिर्फ 96 सीटें मिली थीं। लेकिन तब भी कांग्रेस ने 34 विधायकों का बाहर से समर्थन दिया था। पीएमके और सीपीआई ने भी बाहर से समर्थन देकर सरकार बनवाई थी। मणिकम टैगोर चाहते हैं कि अब वैसी गलती नहीं हो। उन्होंने कहा है कि सरकार एक पार्टी की बनेगी या गठबंधन की सरकार होगी यह फैसला राज्य की जनता करेगी। अब सवाल है कि क्या वे ऐसे जनादेश की संभावना देख रहे हैं, जिसमें डीएमके को अकेले बहुमत नहीं मिलेगा? ध्यान रहे अभी डीएमके को अकेले बहुमत है। जाहिर है कि कांग्रेस सांसद इस बार कड़ा मुकाबला देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत यानी 118 सीटें नहीं मिलेंगी। अगर सचमुच नजदीकी मुकाबला है तो यह पूरे गठबंधन के लिए चिंता की बात है औऱ अकेले डीएमके को 118 सीटें नहीं मिलीं ती कांग्रेस दबाव डाल कर गठबंधन की सरकार बनवाएगी।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo