कांग्रेस बिहार में कब नेता चुनेगी?

Categorized as राजनीति

यह सही है कि बिहार में कांग्रेस के सिर्फ छह विधायक हैं। लेकिन उन छह विधायकों का भी एक नेता तो होना चाहिए। 403 सदस्यों वाले उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक हैं। फिर भी उन दो विधायकों की नेता अराधना मिश्र मोना चुनी गई हैं। ऐसे ही छह विधायकों का नेता चुना जाना चाहिए। लेकिन चुनाव के तीन महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने नेता नहीं चुना है। पिछले दिनों कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी छह विधायकों को बुलाया था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके साथ मीटिंग की। कहा गया कि पटना लौट कर नेता चुना जाएगा लेकिन 10 दिन बाद भी वहीं स्थिति है और बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है।

असल में कांग्रेस ने जिन नेताओं पर दांव लगाया उनमें से कोई चुनाव नहीं जीता है। पिछली बार शकील अहमद खान विधायक दल के नेता थे। लेकिन इस बार वे हार गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी चुनाव हारे हैं। विजय शंकर दुबे जैसे बड़े नेता की टिकट काट दी गई थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा विधान परिषद में हैं। इसलिए कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। जो छह विधायक जीते हैं उनमें से दो मुस्लिम हैं। कांग्रेस के दो विधायक उत्तर बिहार की वाल्मिकी नगर और चनपटिया सीट से जीते हैं, जबकि तीन सीमांचल के हैं। एक विधायक मनिहारी सीट से जीते हैं। कांग्रेस को जातीय और क्षेत्रीय दोनों संतुलन भी बनाना है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अभी देख रही है कि उसके विधायक कितने दिन तक साथ रहते हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल में होने वाली राज्यसभा चुनाव तक कुछ टूट फूट हो सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo