मुंबई में भागवत की मुलाकातें!

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का समारोह चल रहा है। इसके तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत देश के अलग अलग हिस्सों में व्याख्यान दे रहे हैं और समाज के महत्वपूर्ण लोगों से मिल कर उनको संघ के बारे में बता रहे हैं। पिछले हफ्ते वे दो दिन तक मुंबई में थे और व्याख्यान दिया। इस दौरान उनकी जो मुलाकातें हुई हैं वह माशाअल्ला हैं। कमाल की मुलाकातें हैं। यह भी पूछा जा रहा है कि उनकी ये मुलाकातें संयोग थीं या किसी प्रयोग का हिस्सा थीं? हो सकता है कि संघ प्रमुख और भी बहुत लोगों से मिलें हों लेकिन फिल्मी जगत के जिन लोगों से मिलने की उनकी तस्वीरें सामने आईं, वो सारे लोग किसी न किसी तरह के विवाद में घिरे थे या अब भी घिरे हुए हैं। क्या ये विवादित लोग किसी तरह की राहत की आस में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे थे? मोहन भागवत की मुंबई यात्रा में अश्लील वीडियो बनाने और करोड़ों रुपए के फ्रॉड करने वाले दंपत्ति के अलावा हत्या के आरोपी रहे निर्माता तक की उनसे मुलाकात हुई है।

दिल्ली के अखबारों में या सोशल मीडिया में फिल्म जगह के चार लोगों के उनसे मिलने की खबरें, तस्वीरें और वीडियो आए हैं। सबसे हैरान करने वाला नाम फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के ऊपर करोड़ों रुपए के फ्रॉड का मामला चल रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से फ्रॉड का मामला चल रहा था लेकिन पिछले साल दिसंबर में मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपए के एक फ्रॉड में दोनों का नाम शामिल किया है। दीपक कोठारी की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले राज कुंद्रा के ऊपर अश्लील कंटेंट बनाने और पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने का मुकदमा चल रहा है।

सो, शिल्पा शेट्टी का संघ प्रमुख से मिलना दिलचस्पी वाला था। मिल कर निकलने के बाद उन्होंने इसे कवर करने के लिए मीडिया को बुला रखा था। मीडिया से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बड़ी भक्ति भाव से कहा कि वे मोहन भागवत की बहुत बड़ी फैन हैं और भागवत उनको बहुत प्रेरित करते हैं। उनकी भक्ति, उनके फैन होने और उनकी प्रेरणा सबका मजाक सोशल मीडिया में बन रहा है।

मोहन भागवत की एक और मुलाकात बहुत दिलचस्प थी। वह थी हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे विवादित व्यक्ति सलमान खान से। इस बार की मुंबई यात्रा में सलमान खान उनसे मिले। पता नहीं क्या बात हुई लेकिन सोशल मीडिया में इसे लेकर मीम्स की बरसात है। ध्यान रहे सलमान खान के ऊपर काला हिरण मारने का मुकदमा अब भी चल रहा है। उनको लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दे रखी है और उनके घर पर फायरिंग भी हुई थी। काला हिरण मारने के अलावा उनके और भी विवाद हैं। अंडरवर्ल्ड से संबंध के आरोप भी हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ ही एक म्यूजिक कंपनी के मालिक और फिल्म निर्माता रमेश तौरानी भी मोहन भागवत से मिले। रमेश तौरानी के ऊपर गुलशन कुमार की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था और 1997 में उनको इस सिलसिले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। हालांकि 2001 में वे निचली अदालत से बरी हो गए थे और बाद में हाई कोर्ट ने भी उनको बरी कर दिया। लेकिन उस समय उनके ऊपर आरोप लगे थे कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड को 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी और अपने कारोबारी प्रतिद्वंद्वी गुलशन कुमार की हत्या कराई थी। मोहनजी की चौथी मुलाकात गायक अदनान सामी से हुई, जिनको भारत की नागरिकता मिल गई है। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स के वेटरन थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo