पांडा के बिल पर चर्चा होनी चाहिए

Categorized as राजनीति

यह अलग बात है कि भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा अपना प्राइवेट मेंबर बिल संसद में पेश नहीं कर सके क्योंकि शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तीन मिनट के भीतर स्थगित हो गई। दोबारा 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सिर्फ सात मिनट में उसे पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। अगर संसद चलती तो बैजयंत पांडा अपना प्राइवेट मेंबर बिल पेश करते। उनका यह प्रयास दूसरी बार फेल हुआ है। असल में पांडा ने शील्ड नाम से बिल तैयार किया है, जिसमें बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को नियंत्रित करने या रोकने के उपाय बताए गए हैं।

सारी दुनिया के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है कि कैसे बच्चों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से बचाएं। दुनिया के कई देशों ने इसे रोकने के कानून बना दिए हैं। भारत में भी आंध्र प्रदेश जैसे राज्य इसकी तैयारी कर रहे हैं। हाल में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि होमो सेपियंस के इतिहास में संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है मौजुदा पीढ़ी, जिसे जेन जेड कहा जा रहा है वह पिछली पीढ़ी यानी मिलेनियल्स से कम बुद्धिमान है। अमेरिका और यूरोप के सर्वे से यह पता चला है। इसके पीछे मुख्य कारण बच्चों की स्क्रीन टाइमिंग है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों की स्क्रीन टाइमिंग कम कराई जाए और सोशल मीडिया इस्तेमांल को नियंत्रित किया जाए। पांडा के बिल में 13 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने के उपाय हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo