मजीठिया बाहर आए, पंजाब चुनाव की तैयारी

Categorized as राजनीति

अकाली दल के बड़े नेता और पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल के भाई बिक्रम मजीठिया जेल से छूट गए हैं। राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनको रोकने का बड़ा प्रयास किया। ध्यान रहे राज्य के विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। भ्रष्टाचार के साथ साथ नशीले पदार्थों की तस्करी आदि से जुड़े मुकदमे भी हैं। इसलिए उनको काफी समय तक जेल में रहना पड़ा। फिर जब उनको जमानत मिल गई तो पंजाब सरकार ने अदालत से गुहार लगाई कि मजीठिया को पंजाब में नहीं रहने दिया जाए और उनको सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोका जाए। अदालत ने दोनों मांग ठुकरा दी।

सो, अब मजीठिया पंजाब में रहेंगे और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करेंगे। अकाली दल ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है और मजीठिया की रिहाई को जश्न का बड़ा मौका बनाया है। ध्यान रहे पंजाब चुनाव में अब एक साल का समय रह गया है। बादल परिवार और मजीठिया परिवार जट्ट सिख वोट में अपना आधार मजबूत करने में लगा है। दूसरी ओर भाजपा दलित और पिछड़े मतदाताओं को लक्ष्य करके काम कर रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर हवाईअड्डे का नाम गुरू रविदास जी महाराज हवाईअड्डा किया। वे रविदास समाज के डेरा सचखंड भी गए। ऐसा लग रहा है कि दोनों पुरानी सहयोगी पार्टियां इसलिए अलग अलग वोट बैंक को लक्ष्य कर रही हैं ताकि साथ आएं तो चुनाव जीतने लायक गठबंधन बने। पंजाब में हुए उपचुनावों से ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी तो वे चुनाव जीत सकती हैं। तभी आम आदमी बनाम कांग्रेस की आमने सामने की लड़ाई में इस बार अकाली और भाजपा त्रिकोणीय मुकाबला बनाने के लिए काम करते दिख रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo