अजित वाले सारे पद मिलेंगे सुनेत्रा को

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पास जितने भी पद थे उनमें से वित्त मंत्रालय को छोड़ कर बाकी सारे पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को मिलेंगे। वे 13 दिन का श्राद्ध का समय खत्म होने से पहले ही महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन गई हैं। इसके बाद उनको अपने पति की तरह ही पुणे और बीड जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है। ध्यान रहे अजित पवार ने जिद करके इन दोनों जिलों के गार्जियन मिनिस्टर का पद हासिल किया था। असल में मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में पार्टी के पुराने असर को कायम रखने के लिए इन जिलों में असर की जरुरत है। आमतौर पर स्थानीय नेता को यह जिम्मेदारी नहीं मिलती है लेकिन अजित पवार के लिए अपवाद बनाया गया और अब उनकी पत्नी को भी उन्हीं जिलों का प्रभार मिला है।

इसके बाद बारी है एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की। उस पद के रास्ते में भी कोई बाधा नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपनी दावेदारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। असल में पार्टी पवार परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को इस समय कोई पद नहीं दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दूसरा खेमा यानी शरद पवार की पार्टी को बढ़त मिल जाएगी। इसलिए जल्दी ही सुनेत्रा पवार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी। उसके बाद अगर शरद पवार उनके नेतृत्व को स्वीकार करते हैं और अपनी बेटी सुप्रिया सुले को उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार करते हैं तभी दोनों पार्टियों का विलय होगा। शरद पवार के जीवन में इससे पहले शायद ही कभी इससे मुश्किल परिस्थिति आई होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo