आयोग से भी राजनीतिक लड़ाई है ममता की

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से भी राजनीतिक लड़ाई लड़ रही हैं। यह सही है कि बंगाल में चुनाव आयोग बाकी दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा मेहनत कर रहा है। ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के नाम पर जितने नोटिस बंगाल में दिए गए हैं उतने संभवतः कई प्रदेशों को मिला कर भी नहीं दिए गए हैं। इसी तरह चुनाव आयोग ने सिर्फ बंगाल में ही माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि ये माइक्रो ऑब्जर्वर सिर्फ देखरेख नहीं कर रहे हैं, बल्कि नाम काटने या हटाने में निर्णायक ऑथोरिटी की भूमिका निभा रहे हैं।

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल कर ये शिकायतें की हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है। सो, यह तकनीकी और कानूनी मुद्दों की लड़ाई है लेकिन इसका मैसेज राजनीतिक है। उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद जिस तरह के बयान दिए वह उनकी राजनीति के अनुकूल है। उन्होंने चुनाव आयोग को अहंकारी और झूठा बताया। जिस तरह से ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बाहरी बताया है उसी तरह वे चुनाव आयोग को भी बाहरी बता कर बंगाल के लोगों के अधिकार छीनने वाला बता रही हैं। यहां भी वे बाहरी और भीतरी का नैरेटिव चला रही हैं। वे बंगाल के लोगों को संदेश दे रही हैं कि उनको भाजपा के साथ साथ चुनाव आयोग से भी लड़ना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo