कुशवाहा का पार्टी बचाने का दांव

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह का घटनाक्रम हुआ उससे लग रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी संकट में है। उनके सिर्फ चार विधायक जीते थे, जिसमें उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा भी थीं। उनको एक मंत्री पद का कोटा मिला तो लग रहा था कि वे पत्नी को मंत्री बनाएंगे। लेकिन उन्होंने बिना विधायक हुए अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बना दिया। उनको एक एमएलसी का कोटा मिला है। वे अपने बेटे को एमएलसी बनाएंगे। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी में बड़ी नाराजगी हुई। उनके तीन विधायकों ने दूरी बना ली और अलग बैठकें करने लगे। लगा कि पार्टी टूट जाएगी और उनके पास सिर्फ बेटा और पत्नी बचेंगे।

लेकिन अब लग रहा है कि भाजपा और जनता दल यू की मदद से सब कुछ ठीक हो गया है। तीन में दो विधायक उनके पास वापस लौट आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी को एकजुट रखने का बड़ा दांव चला है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के राजपूत विधायक आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इस मौके पर दूसरे नाराज विधायक माधव आनंद भी मौजूद थे। ध्यान रहे लोकसभा चुनाव में जब कुशवाहा मुश्किल लड़ाई में फंसे थे तब भी आलोक सिंह उनके साथ खड़े थे। उस समय राजपूत समुदाय पवन सिंह का समर्थन कर रहा था। सो, आलोक सिंह को प्रदेश की कमान देकर उपेंद्र कुशवाहा ने शाहाबाद इलाके में अपना वोट कंसोलिडेट किया है और पार्टी को भी सुरक्षित किया है। हालांकि यह पता नहीं है कि सहयोगी पार्टी के नाते भाजपा और जदयू ने उनको मदद की है और उनके विधायकों को अपने साथ नहीं लिया या इसकी कीमत राज्यसभा सीट के रूप में चुकानी होगी?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo