यूपी भाजपा में सब ठीक नहीं है

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश में अगले साल मार्च में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अब एक साल का समय बचा है और उससे पहले ऐसा लग रहा है कि राज्य में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो कुछ हुआ उससे पार्टी के बहुत सारे नेता आहत हैं। वे इससे चुनावी नुकसान की संभावना देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि शंकराचार्य से सुलह सफाई और उनसे माफी मांग कर उनको स्नान कराने वाली बातें इसी खेमे ने चलवाई थीं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अड़े रहे। पार्टी के ब्राह्मण विधायक और दूसरे नेता इससे खासतौर से आहत हैं।

ऊपर से यूजीसी के दिशा निर्देश का मामला आ गया, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में ही सबसे ज्यादा प्रदर्शन हुए। वाराणसी और प्रयागराज में हजारों की संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतर कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इससे अगड़ा और पिछड़ा का विभाजन बढ़ने का खतरा दिख रहा है। पार्टी के विधायक और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेता इससे भी परेशान हुए हैं। इस बीच एक खबर आई कि पार्टी के एक विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत ने राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बना लिया। इसकी वीडियो सबने देखी। विधायक ने कहा कि हर घर नल से जल योजना में बड़ी गड़बड़ी हो रही है। गांव के गांव खोद दिए गए हैं और पाइप नहीं बिछाई गई है। जहां पाइप बिछा दी गई है वहां पानी नहीं आ रहा है। सोचें, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी माना जाता है। वे कुर्मी जाति से आते हैं। उनको एक राजपूत विधायक ने बंधक बना लिया। इसका संदेश भी दूर तक गया है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र के कुर्मी नेता पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक संदेश बना है वह भी पार्टी को नुकसान करने वाला ही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo