सुनेत्रा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी?

Categorized as राजनीति

पवार परिवार की एकजुटता बनते बनते रह गई है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिर से इस पर चर्चा हो। लेकिन कम से कम अभी इसमें दिक्कतें आने लगी हैं। शरद पवार इस बात से आहत हुए कि सुनेत्रा पवार ने उप मुख्यमंत्री बनने का फैसला किया तो उनसे बात नहीं की। असल में अजित पवार के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के बाद शरद पवार के यहां एक बैठक हुई, जिसमें सुप्रिया सुले, रोहित पवार, युगेंद्र पवार आदि शामिल हुए। इस खबर ने एनसीपी नेताओं को अलर्ट किया और प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे आदि ने जाकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से बात की और आनन फानन में उनको विधायक दल का नेता चुन कर उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।

दोनों पार्टियों के विलय के फैसले से पहले आनन फानन में सुनेत्रा पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने का अर्थ यह है कि विलय की बात अभी टलने वाली है। क्योंकि असली बात उप मुख्यमंत्री पद की नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की है। अगर सुनेत्रा पवार जितनी जल्दबाजी में उप मुख्यमंत्री के लिए तैयार हुईं अगर उतनी ही जल्दबाजी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती हैं तो शरद पवार खेमे के लिए मुश्किल होगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि अजित पवार के निधन के बाद जिस तरह से शरद पवार के यहां मीटिंग्स वगैरह शुरू हुईं और कहा जाने लगा कि विलय जल्दी होगा और अजित पवार खेमे के विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं उसकी वजह से सुनेत्रा को आनन फानन में फैसला करना पड़ा। यही बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के मामले में भी कही जा रही है। सुनेत्रा पवार खेमे के एक जानकार नेता का कहना है कि अगर कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल या किसी अन्य को अध्यक्ष बनाया गया और दूसरी ओर पवार परिवार का कोई अध्यक्ष होगी तो पवार परिवार के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता उसके साथ जा सकते हैं। इसलिए सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बनाए जाने की बात लगभग तय हो गई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo