कांग्रेस और बीजद क्या साथ आएंगे?

Categorized as राजनीति

ओडिशा में राज्यसभा का चुनाव बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। अप्रैल में राज्य की चार सीटों पर चुनाव होगा। 147 सदस्यों की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। इस तरह उसकी संख्या 82 हो जाती है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल के 50 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 30 वोट की जरुरत होगी। सो, अपने विधायकों की संख्या के दम पर भाजपा दो सीट जीतेगी और बीजद एक सीट आसानी से जीत जाएगी। दो सीट जीतने के बाद भाजपा के पास 22 वोट बचते हैं तो बीजद के पास 20 वोट बचते हैं।

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। एक सीपीएम का विधायक है। तभी कांग्रेस चाहती है कि बीजद के साथ तालमेल करके चौथी सीट जीती जाए। हालांकि कांग्रेस नेताओं को पता है कि बीजू जनता दल की ओर से कांग्रेस के किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया जाएगा और कांग्रेस भी बीजद के किसी नेता को समर्थन नहीं देना चाहती है। तभी इस फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है कि किसी बड़ी हस्ती को, जो राजनीति से तटस्थ हो उसे निर्दलीय के तौर पर उतारा जाए। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा है कि वे इस प्रस्ताव के साथ नवीन पटनायक से मिलेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह बड़ा घटनाक्रम होगा। हालांकि तब भाजपा भी किसी को निर्दलीय उतार कर उस सीट को उलझाना चाहेगी। ऐसा होगा तो कांग्रेस के लिए अपने विधायकों को संभालना आसान नहीं होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo