राहुल भी स्टालिन सरकार में हिस्सा चाहते हैं

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन से स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीट नहीं देंगें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव के बाद अगर सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस की सरकार बनती है तो डीएमके को छोड़ कर किसी पार्टी का विधायक मंत्री नहीं बनेगा। यानी गठबंधन 12 से ज्यादा पार्टियों का होगा पर सरकार सिर्फ डीएमके की होगी। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता ज्यादा सीटों की मांग भी कर रहे हैं और चुनाव के बाद सरकार में हिस्सेदारी भी चाह रहे हैं। पहले प्रदेश के नेता ऐसा चाहते थे लेकिन अब खुद राहुल गांधी ने ऐसा कहा है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि बुधवार को डीएमके संसदीय दल की नेता कनिमोझी करुणानिधि से राहुल गांधी की मुलाकात में यह बात उठी थी। गौरतलब है कि चुनाव से पहले अलायंस को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में दोनों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कनिमोझी के सामने ज्यादा सीटों की मांग तो नहीं रखी लेकिन चुनाव के बाद सरकार में हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन जीतता है तो कांग्रेस सरकार में शामिल होना चाहती है। कनिमोझी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। दोनों की इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ। अगली बैठक जल्दी होने की बात कही जा रही है। राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo