केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से समस्या

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाइयों में केरल का सोशल मीडिया हैंडल सबसे ज्यादा सक्रिय है। आर्थिक और कूटनीतिक मसलों पर भी केरल कांग्रेस के हैंडल से केंद्र सरकार को जिस अंदाज में कठघरे में खड़ा किया जाता है वह कमाल का है। केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल को संचालित करने वालों का व्यंग्य भी कमाल का होता है। लेकिन उसी चक्कर में कई बार पार्टी फंस जाती है। पिछले साल इस सोशल मीडिया हैंडल से बिहार के लोगों की तुलना बीड़ी से कर दी गई थी। जिस पर बड़ी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी थी। कांग्रेस नेता वीटी बलराम को सोशल मीडिया टीम से हटना पड़ा था। यह संयोग भी रहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार में साफ हो गई है। दो चुनावों में 27 और 19 सीट जीतने वाली कांग्रेस छह सीट पर सिमट गई।

अब केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को लेकर एक टिप्पणी की गई है, जो तथ्यात्मक रूप से सही है लेकिन उसके व्यंग्य से कांग्रेस को तमिलनाडु के अलावा कुछ और जगहों पर नुकसान हो सकता है। असल में आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को इस साल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से इसके लिए उनको बधाई देते हुए कहा गया है कि गौमूत्र को लेकर आईआईटी मद्रास में उन्होंने जो महान आविष्कार किया है उसे देश ने देखा है। उनको गौमूत्र को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के लिए बधाई दी गई है। इस तंज को लेकर भाजपा कुछ कहती उससे पहले जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने केरल कांग्रेस पर निशाना साधा और कामकोटि की तारीफ की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo