गली के गुंडों जैसी विश्व नेताओं की भाषा

Categorized as राजनीति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को नाटकीय परफॉरमेंस का रंगमंच बना दिया है, जहां के वे मुख्य नायक हैं। वे दुनिया भर के देशों और नेताओं के बारे में भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। अब एक सीमा के बाद दूसरे नेता भी उन्हीं की भाषा में जवाब देने लगे हैं। सो, अब रंगमंच पर बराबरी का मुकाबला दिख रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने परोक्ष रूप से ट्रंप को गुंडा कहा है। उन्होंने कहा है कि दुनिया अब गुंडों के युग में जा रही है। यह बहुत बड़ा बयान है। सोचें, इससे पहले गुंडा देश या नेता के तौर पर उत्तर कोरिया के किम जोंग उन को माना जाता है। वैसे उन्होंने तीन दिन पहले अपने उप प्रधानमंत्री को मंच पर ही बरखास्त किया। किम जोंग उन ने कहा, ‘गाड़ी बैल खींच सकता है, बकरी नहीं…. इससे पहले की ज्यादा देर हो जाए, अपने पैरों पर चल कर चले जाओ’।

बहरहाल, मैक्रों ने दुनिया के गुंडा युग की ओर बढ़ने की बात कही है तो यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लियेन ने थोड़े सभ्य शब्दों में कहा कि वे कसम खाती हैं कि यूरोप की प्रतिक्रिया बिना डरे और बराबरी की होगी। लेकिन अमेरिका और यूरोप के सभ्य देशों के नेताओं की इस बयानबाजी के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हुई और उन्होंने यूरोपीय नेताओं की तुलना पालतू जानवरों से करते हुए कहा कि ये सब जो बयान दे रहे हैं, सब थोड़े दिन के बाद अपने मालिक के चरणों में होंगे और पूंछ हिला रहे होंगे। उन्होंने यूरोप के नेताओं को पालतू जानवर और ट्रंप को मालिक बताया। ट्रंप सचमुच मालिक की तरह बरताव कर रहे हैं। वे जो कर रहे हैं उसे भारत के जाने माने अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक ने ‘गैंगस्टर साम्राज्यवाद’ का नाम दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo