अगर एसटी की पर्ची निकली तो क्या होगा?

Categorized as राजनीति

मुंबई के मेयर चुनाव में सिर्फ इतनी ही दिलचस्पी नहीं है कि भाजपा पहली बार अपना मेयर बनाएगी या नहीं और एकनाथ शिंदे का दांव चलेगा या नहीं उससे ज्यादा दिलचस्पी वाली बात यह हो गई है कि अगर मेयर पद के आरक्षण को लेकर जो पर्ची निकलेगी उसमें एसटी की पर्ची निकल गई तो क्या होगा? ध्यान रहे मेयर का पद रोटेशन के जरिए एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और सामान्य वर्ग में बंटता है। यह संविधान के 74वें संशोधन के जरिए सुनिश्चित किया गया और उसके बाद मुंबई म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के कानून से इसे लॉटरी के जरिए चुनने का फैसला हुआ ताकि कोई भेदभाव का आरोप नहीं लगे।

इस बार एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की लॉटरी डाली जाएगी। भाजपा और एकनाथ शिंदे दोनों की पार्टी की धड़कनें बढ़ी हैं कि अगर एसटी की पर्ची निकल गई तो क्या होगा? ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा या एकनाथ शिंदे की शिव सेना का कोई एसटी पार्षद नहीं जीता है। महाराष्ट्र में दो सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। दोनों सीटें उद्धव ठाकरे की पार्टी ने जीती हैं। एक पर जितेंद्र वलवी और दूसरे पर प्रियदर्शिनी ठाकरे जीती हैं। अगर एसटी की पर्ची निकलती है तो फिर उद्धव ठाकरे के पार्षद को मेयर बनाने की मजबूरी हो जाएगी। हालांकि कई जानकार मान रहे हैं कि नगर निगम में दलबदल कानून लागू नहीं होता है। इसलिए संभव है कि एसटी की पर्ची निकले तो उद्धव का एक पार्षद भाजपा में चला जाए। वह मेयर बन जाए तो शिव सैनिक को मेयर बनाने की बात भी पूरी हो जाएगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo