अध्यक्ष बनने के बाद ‘नितिन जी’ को सम्मान मिलेगा

Categorized as राजनीति

नितिन नबीन 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। भाजपा के नेताओं का कहना है कि उसके बाद अपने आप उनका सम्मान बढ़ जाएगा। सम्मान बढ़ने वाली बात इसलिए आई है क्योंकि उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता उनको वह सम्मान नहीं दे रहे हैं, जो उनको मिलना चाहिए। इस वजह से खबर है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नीचे तक यह मैसेज किया गया है कि कोई भी कार्यकारी अध्यक्ष को उनके नाम से नहीं बुलाएगा। असल में नितिन नबीन की उम्र अभी 45 साल है और देश के ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री या बड़े नेता उनसे ज्यादा उम्र के हैं। दूसरी बात यह है कि सबने अब तक उनको नाम लेकर ही बुलाया है।

तभी पिछले दिनों कई जगह से खबर है कि लोग उनको नाम से बुलाते हैं और कुछ नेता तो नाम के साथ जी लगाना भी जरूरी नहीं समझते। यह विवाद तब बढ़ा, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे नितिन नबीन का सिर्फ पहला नाम ले रहे हैं और किसी से पूछ भी रहे हैं, ‘नितिन चुनाव लड़ा था इस बार’? वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनका पहला नाम लेकर बुलाती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही पार्टी की ओर से निर्देश जारी किया गया। हालांकि सिर्फ निर्देश जारी करने से कुछ नहीं होगा। पार्टी के नेता मान रहे हैं कि 20 जनवरी के बाद अपने आप उनको सम्मान मिलने लगेगा, जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। तब लोग या तो उनको अध्यक्ष जी कह कर संबोधित करेंगे या नितिन जी कहेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo