डीकेएस ने दावोस की यात्रा टाली

Categorized as राजनीति

स्विट्जरलैंड के दावोस में हर साल होने वाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जिन मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों को जाना था वे चले गए। सम्मेलन शुरू हो गया है। लेकिन कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नहीं गए। उनका कार्यक्रम तय था लेकिन ऐन मौके पर उसे रद्द किया गया है। उससे पहले दिल्ली में थोड़ी देर के लिए राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। कहा जा रहा है कि राहुल से मिलने के बाद डीकेएस ने यात्रा टाली। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जब राहुल गांधी तमिलनाडु जा रहे थे तो मैसुरू में रूके थे और वहां सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात के बाद सिद्धारमैया ने कहा था कि सीएम पद को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है उसे राहुल गांधी को दूर करना चाहिए।

उसके बाद दिल्ली में डीके शिवकुमार की राहुल से मुलाकात हुई। गौरतलब है कि शिवकुमार को असम में चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी मिली है। उनका कहना है कि वे इसी सिलसिले में दिल्ली में थे और राहुल से भी इसी मामले में मुलाकात हुई थी। दावोस की यात्रा टालने का कारण उन्होंने यही बताया है कि असम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में उनको कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ तैयारी बैठक करनी थी। हालांकि यह बहुत दमदार तर्क नहीं है। दावोस का सम्मेलन तीन दिन का होता है। उनकी तीन दिन की यात्रा से असम चुनाव की तैयारी प्रभावित नहीं होती। वैसे भी असम में छंटनी समिति की अध्यक्ष खुद प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। राज्य के प्रभारी राहुल के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। तभी कहा जा रहा है कि डीके शिवकुमार की दावोस यात्रा टलने का कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे भ्रम का निपटारा करना है।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo