ओवैसी की कामयाबी का होगा बड़ा असर

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र का नगर निकाय का चुनाव असदुद्दीन ओवैसी के लिए बड़े मायने वाला साबित हुआ है। उनकी पार्टी के 90 से ज्यादा पार्षद जीते हैं। संभाजीनगर में उनकी पार्टी दूसरे स्थान पर आई है तो मालेगांव में हो सकता है कि उनकी पार्टी का मेयर बने। मुंबई सहित कई और शहरों में ओवैसी की पार्टी एमआईएम को अच्छी कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि हैदराबाद से बाहर महाराष्ट्र पहला राज्य था, जहां ओवैसी की पार्टी लोकसभा चुनाव जीती थी। औरंगाबाद में उसके इम्तियाज जलील सांसद हुए थे। औरंगाबाद का नाम अब संभाजी नगर है, जहां ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा हुआ है। अहिल्यानगर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सवाल है कि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिव सेना और शरद व अजित पवार दोनों की एनसीपी के होने के बावजूद ओवैसी की पार्टी के प्रति इतना मुस्लिम रूझान क्यों देखने को मिला? यह मुस्लिम समुदाय में और खास कर उसके युवाओं में आ रहे बदलाव का संकेत है। मुस्लिम युवा अब अपनी लीडरशिप के लिए वोट कर रहे हैं। वे सेकुलर राजनीति करने वाली दूसरी पार्टियों को वोट देने की बजाय मुस्लिम लीडर वाली पार्टी चुन रहे हैं।

तभी बिहार के सीमांचल में भी मुस्लिमों ने राजद, कांग्रेस और लेफ्ट सबको छोड़ कर ओवैसी की पार्टी को वोट किया और उनके पांच विधायक जीते। यह मुस्लिम बहुलता वाले राज्यों में मुस्लिम वोट की राजनीति करने वाले सभी नेताओं, जिनमें अखिलेश यादव से लेकर तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी तक सब शामिल हैं, उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है। कांग्रेस के लिए भी यह एक मैसेज है। वह मुस्लिम वोट को फॉर गारंटीड नहीं ले सकती है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में खासतौर से कांग्रेस और ममता बनर्जी को इस बारे में सोचने की जरुरत है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo