पिछली बार से ज्यादा नहीं बदले नतीजे

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों की व्याख्या इस रूप में हो रही है, जैसे भाजपा ने कोई अनहोनी कर दी हो। मुंबई में मुश्किल से बहुमत तक पहुंच जाने के अलावा कोई बड़ा चमत्कार इस नतीजे में नहीं है। मुंबई ही भाजपा की ट्रॉफी है। पहली बार उसका मेयर बनेगा यह बड़ी बात है। अन्यथा बाकी 28 शहरी निकायों में थोड़े बहुत उलटफेर के साथ वही नतीजा आया है, जो पिछली बार आया था। पिछली बार यानी 2017 में भी भाजपा ज्यादातर शहरों में चुनाव जीती थी। पुणे, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, नागपुर आदि सभी जगहों पर भाजपा ही जीती थी। इस बार के चुनाव में फर्क यह है कि दो चार जगहों पर जहां पहले भाजपा जीती थी वहां कांग्रेस जीत गई है और जहां पिछली बार कांग्रेस या कांग्रेस और एनसीपी की जीत हुई थी वहां भाजपा जीत गई है। दो चार नगर निकायों में फेरबदल के अलावा बाकी नतीजा पिछली बार जैसा ही आया है।

मिसाल के तौर पर भाजपा इस बार दो ऐसे नगर निकायों में कांग्रेस के हाथों हारी है, जहां वह पिछली बार जीती थी। लातूर और चंद्रपुर नगर निकाय उसके हाथ से निकल गया है। इन दोनों जगहों पर भाजपा को हरा कर कांग्रेस जीती है। भिवंडी पिछली बार भी कांग्रेस जीती थी और इस बार भी जीत लिया है। कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे की शिव सेना के साथ मिल कर फिर परभणी में जीत हासिल की है। ऐसे ही वसई विरार पिछली बार भी भाई ठाकुर की वीबीए ने जीती थी और इस बार भी वही जीती है। मालेगांव में पिछली बार कांग्रेस जीती थी लेकिन इस बार एमआईएम की बढ़त की वजह से वह अन्य के खाते में चली गई है। कांग्रेस ने भाजपा के हाथों नादेंड़, कोल्हापुर और नवी मुंबई गंवाया है। लब्बोलुआब यह है कि 2017 में भी जब देवेंद्र फड़नवीस की सरकार थी तब भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार उसने अपनी जीत को थोड़ा और ज्यादा कंसोलिडेट किया है। लेकिन यह अनुमानित लाइन पर ही है क्योंकि स्थानीय निकाय चुनावों में वही जीतता है, जिसकी सरकार होती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo