हर चुनाव से पहले राज्यों में ईडी के छापे

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापे को लेकर खूब राजनीति हो रही है और विवाद भी बढ़ा हुआ है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भाजपा विरोधी तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी दूसरी पार्टियों के नेताओं या मुख्यमंत्रियों से अलग हैं। वे जो होता वह होते देने रहने वाली नेता नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रतिकार किया और सड़क पर उतर कर भी आंदोलन किया। उनकी पुलिस ने उनका साथ दिया और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ ही कई मुकदमे दर्ज हो गए। लेकिन ऐसा नहीं है कि पहली बार ऐसा हुआ कि किसी राज्य में चुनाव होने वाला हो और ईडी वहां छापा मारे। यह पिछले कई बरसों से एक परंपरा बन गई है कि जिस राज्य में चुनाव होने वाला होता है वहां चुनाव से ठीक पहले ईडी छापा मारने पहुंच जाती है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भी छापा पांच साल पुराने मामले में मारा गया है। कोयला तस्करी के जिस मामले में छापेमारी हुई है वह 2020 का मामला है। उसकी एफआईआर 2020 में दर्ज की गई थी और छापा मारा गया 2026 के चुनाव से पहले। इसी तरह झारखंड में ईडी ने मुकदमा दर्ज किया अगस्त 2023 में और कार्रवाई की जनवरी 2024 में जब चुनाव नजदीक आए। उसी समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई। ऐसे ही दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की शराब नीति को लेकर 2022 में मुकदमा दर्ज हुआ। उसके थोड़े दिन बाद तत्कालीन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2024 में गिरफ्तार किया गया और 2025 की जनवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले थे। महाराष्ट्र में भी 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाई हुई थी। अंतर यह है कि बाकी राज्यों में नेता उतने लड़ाकू नहीं हैं, जितनी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। इसलिए बंगाल का मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है और बांगाल में ममता ने इसे अपने पक्ष में इस्तेमाल कर लिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo