राज ठाकरे ने कहा मुंबई अब अडानीस्तान

Categorized as राजनीति

मुंबई में बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव और राज ठाकरे की साझा रैली हुई और उस रैली में राज ठाकरे ने तमिलनाडु या बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर जो कहा उसकी बड़ी चर्चा हुई। चारों तरफ इस बात की चर्चा है कि राज ठाकरे ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई को रसमलाई कहा और मुंबई आने पर टांग काटने की बात कही या बजाओ पुंगी, हटाओ लुंगी का नारा दोहराया। इस बात के लिए खूब आलोचना हो रही है कि राज ठाकरे ने हिंदी भाषी लोगों को पीटने की बात कही। लेकिन राज ठाकरे ने देश के दूसरे सबसे बड़े कारोबारी गौतम आडानी पर जो हमला किया उसकी खबर अखबारों और चैनलों से पूरी तरह से गायब हो गई।

यह बहुत बड़ी बात है कि राज ठाकरे ने गौतम अडानी का नाम लेकर हमला किया और कहा कि मुंबई को अडानीस्तान बनाया जा रहा है। हो सकता है कि स्थानीय निकाय चुनाव में मराठी अस्मिता उभारने और गुजराती बनाम मराठी का मामला बनाने के लिए उन्होंने ऐसा किया हो लेकिन उन्होंने एक तरह से लोकप्रिय धारणा को आवाज दी। राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई और नवी मुंबई हवाईअड्डा पर अडानी का कब्जा हो गया। उन्होंने कहा कि धारावी विकास परियोजना और मुंबई हवाईअड्डे की सारी जमीनें अडानी को देने की तैयारी हो रही है। राज ठाकरे ने एक नक्शे के जरिए दिखाया कि 2014 के बाद से अडानी को कौन कौन सी परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले अडानी सीमेंट के कारोबार में नहीं थे लेकिन आज दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी उनकी है। राज ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी सीमेंट कंपनी से ही सरकारी परियोजनाओं में सीमेंट की आपूर्ति हो रही है। लेकिन अडानी पर इस हमले की खबर अखबार, चैनल और यहां तक कि वेबसाइट्स से भी गायब रही।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo