झारखंड में मइया सम्मान योजना ठहरी हुई

Categorized as राजनीति

देश के जितने राज्यों ने महिला सम्मान के नाम पर योजना शुरू की सब परेशान हैं। चुनावी इस्तेमाल के बाद यह योजना बोझ लगने लग रही है। तभी दिल्ली में तो अभी तक योजना शुरू ही नहीं की गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि आठ मार्च 2025 को महिला दिवस है और उस दिन महिलाओं के खाते में महिला सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन भी गई और उसका एक साल होने जा रहा है लेकिन महिलाओं को अभी तक पैसे मिलने नहीं शुरू हुए हैं। संभवतः इसलिए बिहार में एक ही बार 10 हजार रुपए देने की योजना बनी ताकि हर महीने पैसे नहीं देने पड़ें।

बहरहाल, पड़ोसी राज्य झारखंड इस योजना से सबसे ज्यादा परेशान है। इसका कारण यह है कि झारखंड सरकार ने पहले हर महीने 11 सौ रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ढाई हजार रुपए देने की घोषणा कर दी। घबराहट में हेमंत सोरेन सरकार ने भी कह दिया कि सरकार बनी तो हर महीने ढाई हजार रुपए देंगे। सो, अब ढाई हजार रुपया बोझ बन गया है। तभी सरकार ने एक तरह से यह योजना रोक दी है। मइया सम्मान योजना का पोर्टल डाउन कर दिया है। लाखों आवेदन लंबित हैं लेकिन नए लाभार्थी नहीं बनाए जा रहे हैं। जो लाभार्थी बने हुए हैं उसमें से सरकार छंटनी कर रही है। अब किसी तरह से इस बोझ को कम करने का प्रयास कर रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo