प्रियंका लौट सकती हैं उत्तर प्रदेश

Categorized as राजनीति

सोमवार, 12 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन था। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने प्रियंका का जन्मदिन उस तरह से तो नहीं मनाया, जिस तरह से सोनिया और राहुल गांधी का मनाया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अंदर बड़ा जोश देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका जन्मदिन मनाया और साथ ही कई राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। कांग्रेस नेताओं ने अगले तीन महीने में राज्य के अलग अलग हिस्सों में पहुंचने और अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता से संपर्क करने का अभियान शुरू किया। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को प्रियंका का करीबी माना जाता है। पिछले कुछ बरसों में लगातार प्रदेश अध्यक्ष बदले गए और कई प्रयोगों के बाद अजय राय को बनाए रखा गया है। प्रियंका के जन्मदिन के बहाने हुई राजनीति के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या प्रियंका फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में लौटेंगी?

यह सवाल इसलिए है कि क्योंकि प्रियंका की उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सक्रियता बिल्कुल समाप्त हो गई है। पहले जब सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल अमेठी के सांसद होते थे तो प्रियंका इन दो क्षेत्रों का काम देखते थीं और इस बहाने राज्य की राजनीति से उनका जुड़ाव बना रहता था। लेकिन अब राहुल रायबरेली के सांसद हैं और किशोरी लाल शर्मा अमेठी संभाल रहे हैं। प्रियंका सक्रिय राजनीति में उतरीं तो केरल की वायनाड सीट उनको मिली। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ना चाहती थीं। लेकिन कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के हाथों हरवा कर राहुल की हार का बदला लिया। गौरतलब है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव भी रह चुकी हैं। लेकिन पिछले तीन साल से ज्यादा समय से वे बिना किसी प्रभार के महासचिव हैं। तभी उम्मीद की जा रही है कि अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया जाए तो कांग्रेस ज्यादा ताकत से लड़ पाएगी। हालांकि इससे पहले 2019 और 2022 में भी उन्होंने चुनाव की कमान संभाली थी लेकिन प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo