केरल में भाषा का नया विवाद

Categorized as राजनीति

उत्तर भारत के लोगों के लिए दक्षिण भारत का मतलब एक भौगोलिक क्षेत्र होता है। वे तमिल, मलयालम, कन्नड़ या तेलुगू का फर्क आमतौर पर नहीं देखते हैं। दूसरी बात यह है कि हिंदी और तमिल या हिंदी और कन्नड़ विवाद को हमेशा उत्तर और दक्षिण भारत के टकराव की तरह देखा जाता है। लेकिन केरल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाषा का नया विवाद सामने आया है। यह हिंदी बनाम मलयालम का विवाद नहीं है, बल्कि मलयालम बनाम कन्नड़ का विवाद है और इसमें राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की स्थिति सांप छुछुंदर वाली हो गई है। राज्य सरकार मलयालम भाषा बिल लाकर केरल में मलयालम को पहली और कामकाज की एकमात्र भाषा बनाने जा रही है।

कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कामकाज में हिंदी थोपे जाने के जवाब में केरल सरकार ऐसा कर रही है। लेकिन समस्या कांग्रेस के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस ने तो इसका समर्थन कर पा रही है और न इसका विरोध कर रही है। इसका कारण यह है कि कर्नाटक से लगती सीमा के बड़े इलाके में कन्नड़ बोलने वाले लोग हैं। अगर कांग्रेस मलयालम की सर्वोच्चता वाले बिल का समर्थन करती है तो वे नाराज होंगे और उधर कर्नाटक में तो भाजपा इसे मुद्दा ही बना देगी। दो साल के बाद वहां भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है। चुनाव से ठीक पहले लेफ्ट सरकार ने यह बिल पेश करके कांग्रेस को उलझा दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo