मुंबई में भोजपुरी के सितारे करेंगे प्रचार

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के सितारों की फौज तैयार की है। सोशल मीडिया में लोग इसका मजाक भी बनाते हैं लेकिन यह राजनीतिक रूप से हर बार भाजपा को फायदा पहुंचाता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इतनी बड़ी संख्या में लोग देश के अलग हिस्सों में लोग बसे हैं कि वे एक बड़ी राजनीतिक ताकत हो गए हैं। उनको भाजपा के साथ जोड़ने में ये भोजपुरी स्टार बड़ी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली से लेकर हरियाणा और मुंबई से लेकर कोलकाता तक इनकी उपयोगिता है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में तो खैर है ही। खबर है कि भाजपा अपने सभी भोजपुरी सितारों को मुंबई में नगर निगम चुनाव में उतार रही है। उसके बाद सबको पश्चिम बंगाल और असम भेजा जाएगा। दोनों राज्यों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की बड़ी आबादी है।

बहरहाल, मुंबई में हिंदी भाषी आबादी बड़ी है और ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। भाजपा ने बीएमसी की 227 में से 21 सीटों पर हिंदी भाषी लोगों को उम्मीदवार बनाया है। ध्यान रहे भाजपा को हिंदी और गुजराती भाषी लोगों का एडवांटेज है, जबकि उद्धव व राज ठाकरे की शिव सेना को सिर्फ मराठी मानुष के वोट की राजनीति करनी है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम कर चुके भाजपा सांसद रवि किशन को मुंबई में उतार चुकी है। उनके अलावा दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को भी प्रचार में उतारा गया है। 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह को भी प्रचार के लिए भेजा जाएगा। पवन सिंह ने बिहार चुनाव में बडी भूमिका निभाई है और उनको बिहार से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा भी है। लेकिन जब ऐसी चर्चा चलती है तो उनका कोई न कोई विवादित वीडियो या तस्वीर आ जाती है। अब उनके जन्मदिन के जश्न की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे शराब पीकर बहकते दिख रहे हैं। बहरहाल, मुंबई की 110 सीटों पर हिंदी भाषी लोगों का असर है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo