नेताजी और भगत सिंह पर रेखा गुप्ता का ज्ञान

Categorized as राजनीति

सोशल मीडिया में इस बात पर हैरानी है कि किसी मुख्यमंत्री का इतना ‘स्लिप ऑफ टंग’ कैसे हो सकता है, जितना रेखा गुप्ता का हो रहा है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि रेखा गुप्ता ने इस देश के दो सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीदे आजम भगत सिंह के बारे में गलतबयानी की और उसके बाद भाजपा के लोग जुबान फिसल जाने का तर्क लेकर आए। तभी सवाल है कि क्या हर बार उनकी जबान फिसल रही है या वे इन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में नहीं जानती हैं?

दिल्ली के शीतकालीन सत्र में रेखा गुप्ता ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत को याद किया और कहा कि कांग्रेस की बहरी सरकार को सुनाने के लिए भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंका। इसे जुबान फिसलना कहेंगे या अज्ञान? ऐसा लग रहा है कि वे नहीं जानती हैं कि भगत सिंह अंग्रेजों के खिलाफ लड़े और अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दी थी। इसी तरह कुछ दिन पहले उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लिया तो नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस बोल गईं। नेताजी सुभाष चंद्र पैलैसे पीतमपुरा में एक मार्केट प्लेस है, जिसे शॉर्ट में एनएसपी कहा जाता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo