महाराष्ट्र में सत्ता के लिए पार्टियां कुछ भी करेंगी

Categorized as राजनीति

वैसे तो पूरे देश में ही राजनीतिक दलों का एकमात्र उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना होता है लेकिन महाराष्ट्र का मामला उसमें भी सबसे अलग है। वहां पार्टियां न्यूनतम मर्यादा का ख्याल भी नहीं रखती हैं और न विचारधारा के प्रति न्यूनतम प्रतिबद्धता दिखाती हैं। वहां नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में सभी पार्टियों का एक दूसरे से गठबंधन था। उसी तरह का गठबंधन बीएमसी सहित सभी शहरी निकायों के चुनाव में है। लेकिन अब जो खबर आई है वह सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है। दो नगर परिषदों पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने एक जगह कांग्रेस से तालमेल कर लिया और दूसरी जगह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम से तालमेल कर लिया।

पहला मामला ठाणे की अंबरनाथ नगर परिषद का है, जहां 60 में से 27 सीटें भाजपा के सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने जीती है। लेकिन अपनी सहयोगी पार्टी को रोकने के लिए भाजपा ने कांग्रेस से तालमेल कर लिया। भाजपा के 14 और कांग्रेस के 12 सदस्य जीते हैं। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी के चार सदस्यों को साथ जोड़ लिया गया। ऐसे ही अकोला जिले की अकोट नगर परिषद पर कब्जे के लिए भाजपा ने अकोट विकास मंच बना लिया, जिसमें एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों की शिव सेना और शरद व अजित पवार दोनों की एनसीपी शामिल है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ओवैसी की पार्टी के चार सदस्य भी इसी से जुड़े हैं। जब इस बात के लिए आलोचना शुरू हुई तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गठबंधन तोड़ने को कहा तो कांग्रेस ने अपने सदस्यों को निलंबित किया। कहा जा रहा है कि यह फैसला स्थानीय स्तर पर किया गया। लेकिन यह लोगों की आंखों में धूल झोंकना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo