इस बार बजट रविवार को

Categorized as राजनीति

इस बार आम बजट रविवार को पेश हो सकता है। केंद्र सरकार की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कनेटी ने हर साल की तरह इस साल भी 28 जनवरी से बजट सत्र बुलाने की सिफारिश की है। साल के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होती है और उसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है और फिर एक फरवरी को बजट पेश होता है। इस बार एक फरवरी रविवार को है। तभी यह संशय पहले से जताया जा रहा है कि रविवार को कैसे बजट पेश होगा। लेकिन  जानकार सूत्रों का कहना है कि सरकार इसमें बदलाव पर विचार नहीं कर रही है। हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।

अगर सरकार बजट पेश करने की तारीख में बदलाव नहीं करती है तो रविवार को संसद की कार्यवाही चलेगी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। कहा जा रहा है कि वित्तीय प्रक्रियाओं का चक्र और उनकी स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार रविवार को ही बजट पेश करेगी। ध्यान रहे पहले 28 फरवरी को बजट पेश होता है और तब इसके प्रावधानों को एक अप्रैल से लागू करने में समस्या आती थी। इसलिए एक फरवरी को बजट पेश किया जाने लगा।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo