इस बार कम चरण में होंगे चुनाव

Categorized as राजनीति

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया इस बार अप्रैल में ही समाप्त हो जाएगी। पिछली बार यानी 2021 में चुनाव प्रक्रिया दो मई को समाप्त हुई थी। दो मई को वोटों की गिनती हुई थी। उस समय भाजपा के लिए प्रचार करते हुए नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में नारा दिया था, ‘दो मई दीदी गई’। इसी तरह का नारा पिछले साल लोकसभा चुनाव में दिया गया था। चार जून को वोटों की गिनती थी और भाजपा के नेता नारा लगाते थे कि ‘चार जून चार सौ पार’। बहरहाल, इस बार पांच राज्यों के चुनाव की प्रक्रिया मई तक नहीं जाएगी। इसका संकेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों से मिल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तीन दिन के प्रवास के दौरान अपने कार्यक्रमों में कहा कि अप्रैल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाएगी। इसके बाद वे तमिलनाडु में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने गए तो वहां भी उन्होंने दावा किया कि अप्रैल में एनडीए की सरकार बन जाएगी। जाहिर है देश के गृह मंत्री बिना सोचे समझे अप्रैल की डेडलाइन नहीं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 2021 में चुनाव की प्रक्रिया मार्च के पहले हफ्ते में ही शुरू हो गई थी लेकिन अप्रैल के अंत तक मतदान हुआ और दो मई को वोटों की गिनती हुई थी। तब इस बात के लिए चुनाव आयोग की बड़ी आलोचना भी हुई थी कि कोरोना की महामारी के सबसे खतरनाक दूसरी लहर में उसने आठ चरण में पश्चिम बंगाल में चुनाव कराया था। हालांकि बाद में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई गई लेकिन तमाम अपील के बावजूद चुनाव आयोग ने मतदान के चरण कम नहीं किए। असल में उस समय भाजपा को पूरी उम्मीद लग रही थी कि वह जीत रही है। उससे दो साल पहले लोकसभा चुनाव में उसे 40 फीसदी वोट और 18 सीटें मिली थीं। इससे वह अति उत्साहित थी और लगातार प्रधानमंत्री मोदी की सभाएं हो रही थीं। विपक्ष का आरोप था कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में इतना लंबा चुनाव कराया।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल के बीच आठ चरण में मतदान हुआ। उधर तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में छह अप्रैल को मतदान हुआ था। उसके बाद राज्य के लोगों को नतीजों के लिए दो मई तक इंतजार करना पड़ा था। केरल की सभी 140 सीटों पर भी छह अप्रैल को ही वोटिंग हुई थी। असम की 126 सीटों में तीन चरण में मतदान हुआ था। 27 मार्च के बाद एक और छह अप्रैल को मतदान हुआ और वोटों की गिनती दो मई को हुई। इस बार ऐसा लग रहा है कि मतदान की प्रक्रिया अप्रैल में खत्म हो जाएगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि मार्च के पहले हफ्ते में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भी कम चरण में चुनाव होगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में एक चरण में चुनाव होगा और असम का चुनाव ज्यादा से ज्यादा दो चरण में और  पश्चिम बंगाल का चुनाव तीन से चरण में पूरा किया जाएगा। ध्यान रहे चुनाव आयोग सभी राज्यों में चुनाव के चरण कम करता जा रहा है। पिछले साल बिहार की 243 सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ। सो, पांच राज्यों में चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है और सभी पार्टियों ने प्रचार का आगाज कर दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo