चुनाव बाद क्या करेंगे अजित पवार?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि स्थानीय निकायों के चुनाव के बाद अजित पवार क्या करेंगे? उन्होंने जैसे तेवर दिखाए हैं उसे लेकर भाजपा के नेता परेशान हैं। उन्होंने भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और अपने को पाक साफ बताते हुए भाजपा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने मेरे ऊपर 70 हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया वे आज मेरे साथ गठबंधन में शामिल हैं’। इसके अलावा उन्होंने पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में भ्रष्टाचार के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा के लिए दोनों बातें हैरान करने वाली थीं। तभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उन पर निशाना साधा तो कहा कि क्या अजित पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं? सवाल है कि अजित पवार को इतना हौसला कहां से आया है? क्या वे समझ रहे हैं कि भाजपा से तालमेल कर लेने या कुछ आरोपों में क्लीन चिट हासिल कर लेने से वे हमेशा के लिए बच गए हैं?

उन्होंने 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का जिक्र करके भाजपा के सबसे बड़े नेताओं को चिढ़ा दिया है। अमित शाह ने उनको जेल भेजने और चक्की पिसवाने की बात कही थी। तभी बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी सहित 29 नगरीय निकायों के चुनाव के नतीजों से ज्यादा अहम यह है कि चुनाव के बाद का राजनीतिक परिदृश्य क्या होगा? यह दिलचस्पी अजित पवार के तेवर की वजह से है तो साथ ही साथ उनके अपने चाचा शरद पवार से तालमेल की वजह से भी है। उन्होंने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में शरद पवार की एनसीपी के साथ तालमेल किया है। पूरा परिवार इस चुनाव में एक साथ आ गया है और एक सार्वजनिक मंच से दोनों ने देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी के साथ अपनी नजदीकी का प्रदर्शन भी किया है। इसके बाद भाजपा के आशीष सेलार ने कहा कि सावरकर के विचारों का सम्मान भाजपा की सभी सहयोगी पार्टियों को भी करना चाहिए तब अजित पवार की पार्टी ने कहा कि वह शाहू, फुले और अंबेडकर के विचारों को मानती है। तभी चुनाव बाद यानी 16 जनवरी को नतीजे आने के बाद की राजनीति ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo