मौसम नूर को कांग्रेस में क्या मिलेगा

Categorized as राजनीति

तृणमूल काग्रेस छोड़ कर वापस में कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर की राजनीति सांसद और विधायक से आगे की नहीं है। कांग्रेस के नेता भले इसे बड़ी उपलब्धि बताएं लेकिन सबको पता है कि उनकी राजनीति सांसद और विधायक बनने की है। उनको लगने लगा था कि अप्रैल 2026 में उनकी राज्यसभा समाप्त होगी तो ममता बनर्जी फिर से राज्यसभा नहीं भेजेंगी। ऐसे ही कारण से उन्होंने 2019 के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस भी छोड़ी थी। वे 2009 और 2014 में लगातार दो बार मालदा उत्तरी सीट से लोकसभा का चुनाव जीती थीं। लेकिन 2019 के चुनाव से पहले उनको लगा कि वे कांग्रेस की टिकट पर नहीं जीत सकेंगी तो तृणमूल में चली गईं।

तृणमूल कांग्रेस ने उनको टिकट किया लेकिन वे भाजपा के खगेन मुर्मू से हार गईं, जिनको उन्होंने दो बार हराया था। बंगाल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस बार मौसम नूर को लग रहा है कि ममता बनर्जी उनको राज्यसभा भी नहीं भेजेंगी और लोकसभा की टिकट भी नहीं देंगी। पता नहीं ममता उनको विधानसभा की टिकट भी देतीं या नहीं। इसलिए वे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। और उनके कांग्रेस में शामिल होते ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कांग्रेस उनको किसी न किसी राज्य से राज्यसभा भेज सकती है। कांग्रेस को लग रहा है कि अगर उनको राज्यसभा भेजा गया तो माल्दा और मुर्शिदाबाद के साथ साथ उत्तरी बंगाल की कई सीटों पर कांग्रेस को फायदा हो सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo