तेलंगाना में दो बच्चों का कानून खत्म

Categorized as राजनीति

दक्षिण भारत के राज्यों में ज्यादा बच्चे पैदा करने की मुहिम जोर पकड़ने वाली है। ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील या तो आरएसएस और भाजपा के नेता कर रहे हैं या फिर दक्षिण भारत के राज्यों के नेता कर रहे हैं। संघ और भाजपा के नेता तो सिर्फ हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर रहे हैं लेकिन दक्षिण भारत के नेता सभी नागरिकों से ऐसी अपील कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खुल कर अपने राज्य के लोगों से आबादी बढ़ाने को कहा ताकि लोकसभा सीटों के परिसीमन की स्थिति में कम आबादी के कारण दक्षिणी राज्यों को नुकसान नहीं उठाना पड़े। हालांकि केंद्र सरकार ने कह दिया है कि सीटों की संख्या में प्रो राटा बेसिस पर बढ़ोतरी होगी। यानी अगर उत्तर भारत के किसी राज्य में 20 फीसदी सीटें बढ़ती हैं तो दक्षिणी राज्यों में भी उतनी ही सीटें बढ़ेंगी।

बहरहाल, आबादी बढ़ाने की इस मुहिम में कांग्रेस की तेलंगाना सरकार भी शामिल हो गई है। तेलंगाना सरकार ने दो से ज्यादा बच्चे होने पर स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं लड़ने वाले कानून को समाप्त कर दिया है। पहले यह नियम था कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे होते थे वे पंचायतों के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि तेलंगाना के ग्रामीण इलाकों में प्रजनन दर 1.7 फीसदी के आसपास है, जबकि रिप्लेसमेंट रेट 2.1 फीसदी है। प्रजनन दर दो फीसदी से नीचे जाने का मतलब है कि आबादी घट रही है। इस चिंता में तेलंगाना सरकार ने इस विधानसभा में एक प्रस्ताव लाकर पुराने कानून को रद्द कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि सरकार आबादी बढ़ाने के लिए कुछ प्रोत्साहन की योजना भी शुरू करने वाली है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo