ठाणे में उद्धव की जीत का मतलब

Categorized as राजनीति

उद्धव ठाकरे की शिव सेना के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी और पूरे महाविकास अघाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके बाद सब कुछ बिगड़ गया। विधानसभा चुनाव में पूरा गठबंधन बुरी तरह से हारा। उद्धव की पार्टी के सिर्फ 16 विधायक जीते। इसके बाद पिछले दिनों नगर पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव हुए और उसमें भी उद्धव की पार्टी बुरी तरह से हारी। अब बीएमसी सहित 29 नगर निकायों के चुनाव हैं।

उद्धव की पार्टी की लिए बीएमसी लाइफ लाइन की तरह है। तभी सारे गिले शिकवे भूल कर उद्धव ने राज ठाकरे के साथ तालमेल किया है। 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले उद्धल को बड़ी कामयाबी मिली है। ठाणे नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी के साथ पार्षद निर्विरोध जीत गए हैं। ध्यान रहे ठाणे एकनाथ शिंदे का गढ़ है। उन्होंने वहीं से अपनी राजनीति शुरू की थी। अगर वहां उद्धव के उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं तो इसका बड़ा मनोवैज्ञानिक असर मुंबई में भी होगा। मुंबई में शिंदे की पार्टी भाजपा के साथ तालमेल करके 90 सीटों पर लड़ रही है। ठाणे की खबर मुंबई में शिव सैनिकों को उद्धव व राज ठाकरे के पक्ष में एकजुट कर सकती है। गौरतलब है कि इस बार वहां असली शिव सेना की परीक्षा होनी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo