शाहरुख पर हमले का क्या मतलब

Categorized as राजनीति

शाहरूख खान अक्सर भाजपा नेताओं और कथावाचकों के निशाने पर रहते हैं। उनकी फिल्में हों या उनकी क्रिकेट टीम सबको लेकर किसी न किसी तरह का विवाद हमेशा होता रहता है। ताजा विवाद बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान को अपनी आईपीएल टीम केकेआर के लिए खरीदने का है। केकेआर के कप्तान, कोच, मेंटर और दूसरे सलाहकारों की राय से ही मुस्तफिजूर को खरीदा गया होगा। दूसरी बात यह है कि केकेआर की टीम में जूही चावला भी पार्टनर हैं। लेकिन टीम के सपोर्ट स्टाफ, कप्तान, कोच और दूसरे पार्टनर को छोड़ कर सबका निशाना शाहरूख खान हैं क्योंकि वे मुस्लिम हैं और मुस्तफिजूर भी मुस्लिम हैं।

भाजपा नेताओं और कथावाचकों के साथ साथ उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेताओं ने भी शाहरूख को निशाना वनाया है। जबकि हकीकत यह है कि बांग्लादेश के क्रिकेटर आईपीएल में खेल सकते हैं यह फैसला भारत सरकार के खेल मंत्रालय, और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का है। भारत का विदेश मंत्रालय वहां के खिलाड़ियों के लिए वीजा जारी करेगा। लेकिन कोई भी व्यक्ति व्यक्ति भारत सरकार के खेल या. विदेश मंत्रालय को निशाना नहीं बना रहा है और न बीसीसीआई को कुछ कहा जा रहा है। सबके निशाने पर शाहरूख खान हैं। क्योंकि वे आसान टारगेट हैं और उनको टारगेट करके राजनीति की जा सकती है। असल में यह पूरा विवाद राजनीति साधने का है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले की घटनाओं का राजनीतिक इस्तेमाव भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है। बांगलादेशी क्रिकेटर के बहाने कुछ और फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।


Previous News Next News

More News

बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

August 3, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना…

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे

August 3, 2026

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन…

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पर नौ हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को नौवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी पर 9,519 मतों की बढ़त बना ली। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई…

इस हफ्ते संसद में क्या होगा?

August 3, 2026

संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता विपक्ष के हंगामे में जाया हुआ। उस समय जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का आंदोलन चल रहा था और आंदोलनकारियों ने पहले ही दिन संसद मार्च किया था, जिसे लेकर बहुत हंगामा हुआ। वैसे भी पिछले कई सालों से सरकार मान कर चलती है कि…

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

logo