भागवत क्यों दूरी दिखा रहे भाजपा से

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर संघ और भाजपा की दूरी बताई है। यह हैरानी की बात है कि बिना किसी संदर्भ के अचानक उन्होंने कहना शुरू किया है कि भाजपा के नजरिए से आरएसएस को देखने की जरुरत नहीं है। यह बात पिछले दिनों उन्होने कोलकाता में कही थी, जहां वे संघ के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर चल रहे व्याख्यान की शृंखला में भाषण देने गए थे। अब दो हफ्ते के भीतर उन्होंने फिर कहा है कि भाजपा के नजरिए से संघ को देखने की जरुरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद या दूसरे संगठन जो हैं उनके काम करने का तरीका अपना अपना है लेकिन संघ तो सिर्फ राष्ट्र निर्माण का काम करता है और लोगों को जोड़ने का काम करता है। एक तरह से उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से भी संघ की दूरी दिखाई।

सवाल है कि ऐसा क्यों है? क्या संघ प्रमुख किसी वजह से नाराज हैं? उनके इस तरह के बयान भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद आने शुरू हुए हैं। तभी कहा जा रहा है कि उनकी नाराजगी इस वजह से हो सकती है। जानकार सूत्रों का कहना है कि संघ की ओर से जिन नामों की संभावना पर विचार किया जा रहा था कि उसमें नितिन नबीन का नाम नहीं था। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार की कई नीतियों या राज्यों के कामकाज से संघ के लोग खुश नहीं हैं। उनको यह फीडबैक है कि व्यापक रूप से हिंदू समाज में अब पहले जैसा उत्साह का भाव नहीं है। उनको लग रहा है कि भाजपा भी दूसरी पार्टियों की तरह काम कर रही है। इसलिए हो सकता है कि संघ को इस तरह के बयान देने की मजबूरी हुई हो। विश्व हिंदू परिषद और कुछ दूसरे संगठनों की ओर से हिंसा और मारपीट या मोरल पुलिसिंग जैसे कामों से भी आरएसएस को अलग दिखाने के लिए ऐसा बयान दिया गया हो सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo