कांग्रेस की हालत सबसे बुरी

Categorized as राजनीति

बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के चुनाव में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी की है। कांग्रेस को चुनाव से ऐन पहले उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने छोड़ दिया। उसने राज ठाकरे से तालमेल कर लिया। शरद पवार की एनसीपी ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया। उसने तो पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ा में भाजपा की सहयोगी अजित पवार की एनसीपी के साथ तालमेल कर लिया है। मुंबई में भी शरद पवार की एनसीपी का तालमेल उद्धव और राज ठाकरे की पार्टियों के साथ है। कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिव सेना करीब डेढ़ सौ सीटों पर लड़ रही है, जबकि शरद पवार की पार्टी को 11 सीटें दी गई हैं। बाकी सीटों पर राज ठाकरे की मनसे चुनाव लड़ेगी। उधर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना के बीच भी सीटों का बंटवारा हो गया है। यानी ये दो गठबंधन कायदे से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस मामले में सबसे कमजोर स्थिति कांग्रेस की दिख रही है। हालांकि मुंबई महानगर में कांग्रेस के पास मुस्लिम, दलित और बिहार, उत्तर प्रदेश के प्रवासियों का अच्छा खासा वोट आधार रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने वोट आधार को ध्यान में रखते हुए प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी यानी वीबीए के साथ तालमेल किया। गठबंधन में तय हुआ कि कांग्रेस 142 और वीबीए 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बाकी 23 सीटें छोड़ दी गईं अन्य छोटी पार्टियों के लिए। लेकिन मंगलवार, 30 दिसंबर को नामांकन का समय खत्म होने तक गठबंधन को 20 सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं मिले। वंचित बहुजन अघाड़ी को जो 62 सीटें दी गई थीं उनमें से उसने 20 सीटें कांग्रेस को लौटा दीं। उसने कहा कि उसके पास उम्मीदवार नहीं हैं। सोचें, कांग्रेस के रमेश चेन्निथला इतने दिनों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने अपने करीबी हर्षवर्धन सपकाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। लेकिन ऐसी तैयारी हुई कि 10 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं मिले!


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo