विजय को रोकना मुश्किल होगा

Categorized as राजनीति

तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय का राजनीतिक रथ रोकना तमिलनाडु की दोनों प्रादेशिक पार्टियों के लिए मुश्किल होता दिख रहा है। खबर है कि अन्ना डीएमके से अलग हुए दो लोकप्रिय नेता उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीसेल्वम के विजय की पार्टी टीवीके में जाने की चर्चा है तो वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण के भी उनके साथ जुड़ने की खबर है। ध्यान रहे भाजपा की ओर से लगातार कोशिश हो रही थी कि इन दोनों को वापस एनडीए में लाया जाए लेकिन अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी के खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित कराने के बाद दोनों ने एनडीए में लौटने से इनकार कर दिया था। अगर ये दोनों विजय के साथ जाते हैं तो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी उथलपुथल होगी।

असल में थलपति विजय बड़ी तेजी से राजनीतिक लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। एक अभिनेता के नाते उनकी बड़ी लोकप्रियता है। वे सुपर सितारे हैं लेकिन जब से उन्होंने राजनीतिक दल बनाया है तब से वे उसी दिशा में सोच रहे हैं और काम कर रहे हैं। देश के जाने माने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर उनके लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी रणनीति के तहत विजय दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म का एक गाना रिलीज किया। इस मौके पर एक लाख से ज्यादा लोग जमा हुए। इस कार्यक्रम में मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली। वे वहां से लौटे तो चेन्नई हवाईअड्डे पर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थन इकट्ठा हुए। इरोड में उनकी दूसरी राजनीतिक रैली से भी ऐसा ही माहौल बना था। अगर वे दिनाकरण और पनीरसेल्वम का खेल कर देते हैं तो चुनाव दिलचस्प हो जाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo