ममता का जय मां दुर्गा और जय महाकाल!

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के जय श्रीराम नारे का जवाब जय मां काली से दिया था। वे पूरे चुनाव में काली पूजा का महत्व बताती रहीं और मां काली की आराधना के मंत्र पढ़ती रहीं। अब वे एक कदम और आगे बढ़ गई हैं। उन्होंने दीघा में जगन्नाथ धाम मंदिर का निर्माण कराया। ध्यान रहे पश्चिम बंगाल में चैतन्य महाप्रभु का बड़ा असर रहा है और उस असर में कृष्ण की पूजा होती है। तभी पुरी के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर दीघा में मंदिर बना तो देश भर के लोग वहां पहुंचने लगे। पिछले सात महीने में एक करोड़ के करीब लोग उस मंदिर में पहुंचे हैं। इसके शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का काम ममता बनर्जी ने किया।

अब वे इससे भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कोलकाता के न्यू टाउन में सोमवार, 29 दिसंबर को दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी। उनका दावा है कि यह सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर होगा। वे वहां और भी कई चीजें बनवा रही हैं। उसी कार्यक्रम में उन्होंने ऐलान किया कि वे पांच जनवरी को सिलिगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखेंगी। उनका दावा है कि वह सबसे बड़ा महाकाल मंदिर होगा, जिसे उज्जैन की तर्ज पर बनाया जाएगा। असल में ममता बनर्जी को भाजपा के मंदिर मुद्दे का जवाब देना तो साथ ही हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने से बन रहे नैरेटिव का भी जवाब देना था। गौरतलब है कि उनके ऊपर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि ईद के कार्यक्रम में जाती हैं तो मुद्दा बन जाता है लेकिन गुरुद्वारे में जाती हैं तो सब चुप रहते हैं। बहरहाल, ममता कृष्ण भक्तों का ध्यान रख रही हैं लेकिन उनका फोकस शिव और शक्ति की पूजा पर है, जिसकी संस्कृति बंगाल में बहुत गहरे पैठी है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo