राहुल के वेणुगोपाल पर चौतरफा हमला

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जिनको कांग्रेस में केसीवी कहा जाता है, वैसे तो जब से सबसे ताकतवर महासचिव बने तभी से निशाने पर हैं लेकिन अब अचानक वे चौतरफा घिरे हैं। उनके ऊपर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। कांग्रेस के भीतर का एक समूह उनको निशाना बना रहा है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी और केरल की कम्युनिस्ट पार्टियां भी उनके ऊपर हमला कर रही हैं। उनके ऊपर अचानक बढ़े इस हमले का क्या कारण हो सकता है? जानकार सूत्रों का कहना है कि जैसे जैसे केरल का विधानसभा चुनाव नजदीक आएगा वैसे वैसे हमले तेज होंगे। असल में वेणुगोपाल को केरल के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। इस संभावना से केरल कांग्रेस के सारे बड़े नेता चिंतित हैं। शशि थरूर से लेकर रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन से लेकर के सुधाकरन तक सारे नेता इस मामले में एकजुट हो गए हैं कि किसी तरह से केसीवी को रोकना है।

कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कांग्रेस संगठन की कमजोरी का जो सवाल दिग्विजय सिंह ने उठाया उसको इसी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि उनका कोई इंटरेस्ट केरल में नहीं है लेकिन उनको राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठाना था तो उन्होंने केसी वेणुगोपाल को निशाना बनाया। उन्होंने अपना काम कर दिया, जिस ओर राहुल ने 28 दिसंबर की मुलाकात में इशारा किया लेकिन उसके तुरंत बाद शशि थरूर ने कांग्रेस संगठन की कमजोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जरुरत है। असल में इस बार कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि केरल में कांग्रेस पार्टी जीत जाएगी। वह 10 साल से सत्ता से बाहर है और लोकसभा व हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा हुआ है इसलिए पहले से केसीवी को रोकने का अभियान शुरू हो गया है।

इसी तरह कर्नाटक में बुलडोजर चला कर चार सौ के करीब झुग्गियां तोड़ी गईं। इस मामले में वेणुगोपाल ने दखल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी उनके ऊपर हमलावर हो गई। भाजपा ने उनको कर्नाटक का सुपर सीएम कहा और आरोप लगाया कि वे सरकार के कामकाज में दखल देते हैं। इसी बुलडोजर वाले मसले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने भी कांग्रेस और वेणुगोपाल पर हमला बोला। इसके जवाब में वेणुगोपाल ने कहा कि पिनरायी को सोच समझ कर बोलने की नसीहत दी। यह अच्छा है कि केसीवी अपना बचाव खुद कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

वंदे मातरम् बिल पर विपक्ष चर्चा नहीं चाहता था!

August 3, 2026

यह कमाल की बात है कि सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का बिल बिना किसी ज्यादा विवाद और बिना किसी खास चर्चा के पास करा लिया। असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ सांसदों ने इसका खुल कर विरोध किया। लेकिन विपक्ष के ज्यादातर सांसद इस पर चर्चा से दूर रहे। विपक्षी सांसदों ने अनौपचारिक चर्चा से…

सीजेपी आंदोलन की पहली परीक्षा बांकीपुर में

August 3, 2026

पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन और छात्रों व युवाओं के आक्रोश की पहली परीक्षा बिहार की बांकीपुर सीट पर होनी है। वैसे तो मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है लेकिन इन दोनों सीटों पर दूसरे मुद्दे थे और उम्मीदवार ऐसा…

अर्धसैनिक बलों के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

August 3, 2026

देश में बहुत सारी चीजें पहली बार हो रही हैं। यह संभवतः पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी औऱ कर्मचारी किसी कानून का विरोध करने के लिए अदालत पहुंचे हैं। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पहले भी सरकार की नीतियों का विरोध करते रहे हैं। वे हड़ताल और प्रदर्शन का…

खजुराहो हवाईअड्डे पर कौन यात्री संतुष्ट है?

August 3, 2026

भारत में विमानन सेक्टर को विनियमित करने के लिए बने निकाय चाहे वह एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी एएआई हो या विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए हो, सब मिल कर भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं। उलटे विमानन कंपनियां अपनी मनमानी करती हैं। इस बीच एय़रपोर्ट ऑथोरिटी ने एक नया कारनामा…

logo