जदयू और बीजद का सौ साल का वादा

Categorized as राजनीति

एक समय सत्ता में रही या बड़ी पार्टी रही प्रादेशिक पार्टियों में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति सबसे खराब है। उसके पास लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है और उत्तर प्रदेश विधानसभा में सिर्फ एक विधायक हैं। राज्यसभा में भी सिर्फ एक सदस्य हैं, जो अप्रैल में रिटायर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि कई पार्टियां ऐसी हैं, जिनकी आने वाले दिनों में यह गति हो सकती है। ऐसी पार्टियों में बीजू जनता दल और जनता दल यू का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जा रहा है और इसका कारण यह है कि इन दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने न तो अपना उत्तराधिकारी चुना और न पार्टी में दूसरी लाइन का नेतृत्व तैयार किया है, जो सहज रूप से कमान संभाल ले। जिन पार्टियों ने ऐसा कर दिया वो सर्वाइव कर रही हैं।

पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन उसके बाद से ही उनकी पार्टी के भविष्य पर सवाल उठने लगे। तभी पार्टी की ओर से उनके बेटे निशांत को आगे लाने की चर्चा चली। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ऐलान किया कि जनता दल यू अगले एक सौ साल तक बिहार की जनता की सेवा करती रहेगी। उन्होंने यह मैसेज देना चाहा कि पार्टी का अस्तित्व खतरे में नहीं है। इसी तरह की चर्चा उधर बीजू जनता दल को लेकर भी हो रही थी। नवीन पटनायक की सेहत ठीक नहीं है और चुनाव हारने के बाद से पार्टी नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला चल रहा है। तभी नवीन पटनायक ने संजय झा वाली बात दोहराई और कहा कि बीजू जनता दल एक सौ साल तक ओडिशा की जनता की सेवा करती रहेगी। हालांकि सिर्फ दावा करने से कुछ नहीं होगा। अगर पार्टी बचानी है तो नेतृत्व सामने लाना होगा।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo