प्रेम गुप्ता फिर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव!

Categorized as राजनीति

बिहार में पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं और मार्च में होने वाले दोवार्षिक चुनावों में इन सीटों पर चुनाव होगा। एनडीए के विधायकों की संख्या 202 है, जबकि पांचों सीटें जीतने के लिए 205 वोट की जरुरत है। एक सीट के लिए 41 वोट चाहिए। दूसरी ओर महागठबंधन के पास 35 वोट हैं, जबकि ओवैसी की पार्टी के पास पांच और बसपा का एक विधायक है। इस तरह अगर महागटबंधन के साथ ओवैसी और बसपा मिल जाएं तो एक सीट जीती जा सकती है। लेकिन सवाल है कि क्या सत्तारूढ़ भाजपा और जनता दल यू तीन वोट की कमी के कारण एक राज्यसभा सीट हाथ से जाने देंगे या उसे भी हासिल करने का प्रयास करेंगे?

बहरहाल, इस समीकरण के बीच पांचवीं सीट के लिए लड़ाई की तैयारी शुरू हो गई हॉ। कहा जा रहा है कि राजद के प्रेमचंद्र् गुप्ता फिर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि जदयू और राजद की दो दो सीटें खाली हो रही हैं और एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की खाली हो रही है। राजद की ओर से दो कारोबारी अमरेंद्रधारी सिंह और प्रेम गुप्ता रिटायर हो रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि राजद फिर से प्रेम गुप्ता को उम्मीदवार बनाएगा। वे बिहार और झारखंड मिला कर पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वे छठी बार चुनाव लड़ेंगे। उनके पास अनुभव है और साधन है। इसलिए अगर वे उम्मीदवार बनते हैं तो पांचवीं सीट की लड़ाई दिलचस्प होगी। लड़ाई कैसी होगी इसका पता इस बात से चलेगा कि पांचवीं सीट पर एनडीए की ओर से कौन उम्मीदवार होता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo