अगले सत्र में विवाद के बीज पड़ गए हैं

Categorized as राजनीति

संसद के अगले सत्र यानी बजट सत्र में विवाद के बीज अभी पड़ गए हैं। शीतकालीन सत्र समाप्त होते होते में स्पीकर ओम बिड़ला के सामने आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस आ गया है और दो सांसदों के खिलाफ गलत आचरण की शिकायत आ चुकी है। इस बारे में स्पीकर को फैसला करना है। उनके फैसले पर निर्भर करता है कि संसद के अगले सत्र में विपक्ष का क्या रुख रहता है। कांग्रेस की रेणुका चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद के खिलाफ शिकायत है। आजाद के ऊपर सदन में ई सिगरेट पीने का आरोप है तो रेणुका चौधरी के संसद परिसर में कुत्ता लाने का विवाद है। स्पीकर कुछ कार्रवाई करते हैं या चेतावनी देकर छोड़ते हैं यह देखना होगा।

इसी तरह भाजपा के निशिकांत दुबे ने आठ सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। ये सभी कांग्रेस के सांसद हैं और ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों के हैं। उन्होंने हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, एस मुरासोली, के गोपीनाथ, शशिकांत सेंथिल, शफी परम्बिल, एस वेंकटेशन और जोतिमणि के खिलाफ नोटिस दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जी राम जी बिल पर चर्चा के दौरान इन सदस्यों ने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने बिल की कॉपी फाड़ी और वेल में जाकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल में तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले इन सांसदों पर होने वाले फैसले का राजनीतिक असर भी होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo