उद्धव की पार्टी को कांग्रेस की जरुरत

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का पहले चरण विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका रहा। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिव सेना और शरद पवार की एनसीपी को मिला कर 286 में से 50 सीटें नहीं मिलीं। ग्रामीण निकायों के चुनाव का नतीजा लगभग विधानसभा चुनाव की तरह रहा। सत्तारूढ़ महायुति को 217 सीटें मिलीं। तभी उद्धव ठाकरे की पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि ईवीएम पहले जैसा ही सेट था इसलिए विधानसभा जैसा रिजल्ट आया है। हालांकि किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। शरद पवार की बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि भाजपा अपने दम पर नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों से आए नेताओं के दम पर जीती है। उन्होंने सतारा के नतीजों का हवाला भी दिया।

इस नतीजे ने विपक्षी पार्टियों को अपने गठबंधन के बारे में नए सिरे से सोचने को मजबूर कर दिया है। नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने ऐलान किया था कि बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। अब इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। संजय राउत ने बताया जा रहा है कि राहुल गांधी से बात की है। हालांकि यह भी हैरानी की बात है कि उद्धव ठाकरे ने बात क्यों नहीं की या राउत ने चेन्निथला से बात करने की बजाय सीधे राहुल से कैसे बात की। लेकिन इसकी चर्चा है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी चाहती है कि कांग्रेस साथ आए। दूसरी ओर कांग्रेस किसी हाल में राज ठाकरे के साथ नहीं दिखना चाहती है, जिनसे उद्धव ने तालमेल लगभग फाइनल कर लिया है। सो, अब फिर एक बार शरद पवार की मध्यस्थता की जरुरत है। बीएमसी में शरद पवार का कुछ भी दांव पर नहीं है लेकिन कांग्रेस का बड़ा आधार है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo