संविधान बचाने का तेलंगाना मॉडल

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाने का अपना मॉडल है। सोनिया व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली में हाथ में संविधान लेकर प्रदर्शन किया। पिछला लोकसभा चुनाव तो कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने संविधान बचाने के नाम पर ही लड़ा था। लेकिन कांग्रेस जहां सरकार में है वहां उसने संविधान बचाने का वही रास्ता अपनाया है, जो भाजपा का रास्ता है। वहां संविधान कांग्रेस की सरकार के हिसाब से चलता है और टकराव होने की स्थिति में संविधान की नहीं सरकार की बात मानी जाती है। दलबदल कानून पर जिस तरह से तेलंगाना के स्पीकर ने फैसला किया है वह कांग्रेस का मॉडल का।

सोचें, 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्य विपक्षी भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के 10 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। बीआरएस के 39 विधायक जीते थे। संविधान के मुताबिक दो तिहाई से कम विधायक अगर पाला बदलते हैं तो दलबदल विरोधी कानून लागू होता है। लेकिन यहां 25 फीसदी विधायकों ने पार्टी छोड़ी और स्पीकर जी प्रसाद कुमार ने कहा है कि किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। बीआरएस ने इन विधायकों को अयोग्य ठहराने का नोटिस दिया है। जब स्पीकर ने कोई फैसला नहीं किया तो बीआरएस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्पीकर ने पांच विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई की और कहा कि किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। यहां दो बातें हैं। इसी तरह से अगर कांग्रेस के विधायक भाजपा में जाते हैं तो उसको ऑपरेशन लोटस कहा जाता है और जब स्पीकर उनको अयोग्य नहीं ठहराते हैं तो उसे संविधान की हत्या कहा जाता है। ये दोनों काम कांग्रेस तेलंगाना में कर रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo