ममता की आशंका गलत हो गई

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआ के बाद मतदाताओं की मसौदा सूची जारी हो गई है। राज्य में कुल 58 लाख 20 हजार लोगों के नाम काटे गए हैं। इनमें चारों श्रेणी के लोग हैं। यानी ऐसे लोग जिनती मृत्यु हो गई है, जो कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, जिनका वोट किसी और क्षेत्र में भी और जो निर्धारित पते पर नहीं मिले। ममता बनर्जी ने एसआईआर का विरोध करते हुए कहा था कि उनके समर्थकों खास कर मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने की साजिश हो रही है। लेकिन मसौदा सूची का अध्ययन करके कई संस्थाओं ने बताया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में सबसे कम वोट कटे हैं। उनकी आबादी के अनुपात से भी कम नाम कटे हैं।

मुर्शिदाबाद में 66 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है लेकिन वहां सिर्फ 4.84 फीसदी नाम कटे हैं। इसी तरह माल्दा में 52 फीसदी के करीब मुस्लिम आबादी है औ वहां 6.31 फीसदी नाम कटे हैं। इन दो मुस्लिम बहुल जिलों में किसी भी विधानसभा सीट पर 10 फीसदी से ज्यादा नाम नहीं कटा है। यह ट्रेंड उत्तरी दिनाजपुर से लेकर बीरभूम तक है। कहीं भी 10 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं कटे हैं। इसके मुकाबले राजधानी कोलकाता के आसपास हिंदी बोलने वाले लोगों की बहुतायत वाले क्षेत्रों जैसे कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में 24 से 26 फीसदी तक वोट कटे हैं। ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र में भबानीपुर में 21.55 फीसदी नाम कटे हैं। भाजपा समर्थक माने जाने वाले मतुआ बहुल क्षेत्रों में 11 से 18 फीसदी तक वोट कटे हैं। तभी मसौदा सूची आने के बाद से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने चुप्पी साध ली है।


Previous News Next News

More News

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

April 21, 2026

सिविल सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

April 21, 2026

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर…

आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

April 21, 2026

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनका ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र…

logo