विमानन मंत्रालय में भ्रष्टाचार के आरोप

Categorized as राजनीति

यह संभवतः पहली बार है जब कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की बजाय किसी अराजनीतिक संस्था ने सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और वह भी संसद की समिति के सामने, जिसके अध्यक्ष भाजपा की सहयोगी जनता दल यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा हैं। आरोप लगाया है एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन इंडिया, इंडियन पायलट्स गिल्ड और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स जैसी संस्थाओं के अधिकारियों ने। असल में संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय की संसदीय समिति ने इंडिगो संकट पर बातचीत के लिए नागरिक विमानन मंत्रालय, नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए, विमानन कंपनियों और पायलट संस्थाओं के लोगों को बुलाया था।

इस मीटिंग में पायलटों की संस्थाओं ने संजय झा की कमेटी के सामने भ्रष्टाचार की खुल कर शिकायत की। उन्होंने कहा कि नागरिक विमानन मंत्रालय और डीजीसीए में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। बताया जा रहा है कि एयरलाइंस पायलट एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष सैम थॉमस ने संसदीय समिति के सामने कहा कि मंत्रालय और डीजीसीए में हर कदम पर भ्रष्टाचार है। इसके बाद कमेटी की ओर से सबूत उपलब्ध कराने को कहा गया। भ्रष्टाचार का आरोप तब लगा, जब इंडिगो को सर्दियों के मौसम में 10 फीसदी अतिरिक्त उड़ानों की मंजूरी देने की बात आई। अब सवाल है कि किसी विपक्षी पार्टी की सरकार के किसी मंत्रालय पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे होते तो आरोप लगाने वाले से सबूत मांगा जाता या सीबीआई, ईडी आदि की जांच शुरू होती? क्या सरकार को नागरिक विमानन मंत्रालय और डीजीसीए के ऊपर लगे आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच नहीं करानी चाहिए?


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo