सीपीएम से खुश नहीं हैं सीपीआई नेता

Categorized as राजनीति

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले लेफ्ट डेमोक्रेटिक मोर्चे में सब कुछ ठीक नहीं है। गठबंधन की दोनों मुख्य पार्टियों सीपीएम और सीपीआई के बीच तनाव बढ़ गया है। यह तनाव पहले से बना हुआ था। सीपीआई के नेता सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे थे। कुछ समय पहले ही नई शिक्षा नीति को लेकर दोनों में मतभेद हुआ था। सरकार का नेतृत्व कर रही सीपीएम ने केंद्र से फंड हासिल करने के लिए समझौते का संकेत दिया था, जिसका सीपीआई ने विरोध किया था। कई और मुद्दे थे, जिन पर पहले से तकरार थी। लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में लेफ्ट मोर्चे की हार ने तकरार बढ़ा दी है। दोनों पार्टियों के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सीपीआई गठबंधन में बेहतर डील के लिए दबाव बना रही है। हालांकि पहसे से चले आ रहे फॉर्मूले में कोई खास बदलाव होता नहीं है।

बहरहाल, स्थानीय निकाय चुनाव के बाद तनाव का पहला संकेत तब मिला, जब सीपीआई नेतृत्व ने पब्लिक अपील जारी कर दी। सीपीआई ने केरल के लोगों से कहा कि वे पार्टी को चिट्ठी लिख कर, ईमेल करके या किसी और माध्यम से बताएं कि लेफ्ट मोर्चे की हार का क्या कारण है। यह मामूली बात नहीं है कि आपस में बैठ कर चर्चा करने और हार के कारणों की समीक्षा करने की बजाय सीपीआई ने आम लोगों से अपील की। सीपीएम के नेता सवाल पूछ रहे हैं कि आम लोगों की सलाह का सीपीआई क्या करेगी? उससे सबक लेकर खुद लागू करेगी या समूचे गठबंधन को बताएगी? अभी यह विवाद चल ही रहा था कि सीपीआई के सांसद विनय विस्वम ने भी स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह भाजपा का जीतना गंभीर चिंता की बात बै। उनके कहने का अंदाज ऐसा था, जैसे भाजपा की जीत की जिम्मेदारी पिछले 10 साल से सरकार का नेतृत्व कर रही सीपीएम की हो। सीपीएम नेता इससे भी नाराज हुए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo