सरकार – संगठन में कैसे तालमेल बैठाएंगे पंकज चौधरी?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी राज्य सरकार और संगठन के बीच कैसे तालमेल बैठाएंगे? अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कह तो दिया है कि वे दोनों के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह काम लगभग असंभव है। इसका कारण यह है कि सरकार का नेतृत्व कर रहे योगी आदित्यनाथ इतने मजबूत हैं कि उनके सामने संगठन का कोई मतलब नहीं रह जाता है। भूपेंद्र सिंह चौधरी इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष थे लेकिन उनके रहते संगठन ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे लगे कि उसका कोई स्वतंत्र अस्तित्व है।

वैसे भी जहां सरकार होती है वहां सरकार को ही संगठन के तौर पर देखा जाता है और सरकार का मुखिया ही संगठन का मुखिया होता। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा हो तो संगठन के पास ज्यादा कुछ बचता नहीं है करने के लिए। लेकिन विधानसभा चुनाव से सवा साल पहले अध्यक्ष बने पंकज चौधरी पुराने नेता हैं और उनको मुख्यमंत्री के विरोधी खेमे का माना जाता है। तभी कहा जा रहा है कि वे अपनी शक्ति दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनको एक खास मकसद के तहत उत्तर प्रदेश भेजा गया है तो उनको उस मकसद को ध्यान में रख कर ही काम करना होगा। लेकिन मुश्किल यह है कि वे स्वतंत्र रूप से कोई भी काम करते हैं तो उसे टकराव का कारण माना जा सकता है। वे संगठन में ज्यादा फेरबदल भी शायद ही कर पाएं क्योंकि पिछले 10 साल में योगी आदित्यनाथ और उनके नजदीकी समर्थकों का सरकार से लेकर संगठन तक के ज्यादातर पदों पर कब्जा है। इसलिए पंकज चौधरी को बहुत सोच समझ कर कोई भी कदम उठाना होगा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo