दस साल में 16.35 लाख करोड़ रू बट्टे खाते में

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार यानी मनरेगा को इसलिए बदल रही है क्योंकि सरकार का कहना है कि इसमें बहुत गड़बड़ी हो रही है। पश्चिम बंगाल के 19 जिलों की गड़बड़ी का हवाला दिया गया तो बाद में 23 राज्यों में कराए गए सर्वेक्षण का भी हवाला दिया गया। हालांकि करीब एक लाख करोड़ रुपए सालाना की इस योजना में दो फीसदी से भी कम यानी दो हजार करोड़ रुपए से भी कम की गड़बड़ी का आकलन है। फिर भी इस आधार पर सरकार इसे बदल कर इसको तकनीक के जाल में ऐसा उलझाना चाहती है कि योजना खत्म हो जाए। लेकिन उसी सरकार ने पिछले 10 साल में 16.35 लाख करोड़ रुपए का कर्ज राइट ऑफ किया है यानी बट्टे खाते में डाला है।

सोचें, 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ रुपए का मतलब है कि हर साल डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बट्टे खाते में गई है। सरकार के समर्थक समझाते हैं कि राइट ऑफ करने का मतलब इसे माफ करना नहीं होता है। सही है कि माफ करना नहीं होता है लेकिन राइट ऑफ किए गए कर्ज की वसूली 25 फीसदी से ज्यादा नहीं हो पाती है। यानी अगर 25 फीसदी रकम भी वसूल हुई तो 12 लाख करोड रुपए डूबेंगे। इस राइट ऑफ करने के लिए इन्साल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के जरिए लाख करोड़ के लोन को 11 हजार करोड़ रुपए में सेटल किया जा रहा है। वह अलग मामला है। लेकिन उस सरकार को यह चिंता सता रही है कि मनरेगा में हर साल दो हजार करोड़ रुपए की गड़बड़ी हो रही है। असल में यह गड़बड़ी से ज्यादा राजनीति से जुड़ा हुआ फैसला है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo