राहुल के नए सलाहकार कॉमरेड दीपांकर!

Categorized as राजनीति

क्या सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य इन दिनों राहुल गांधी को राजनीतिक सलाह दे रहे हैं? कांग्रेस कवर करने वाले और कांग्रेस नेताओं से नजदीकी रखने वाले पत्रकार राशिद किदवई ने यह बात बताई है। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी के सलाहकार दीपांकर भट्टाचार्य है। उसके बाद से कहा जा रहा है कि सीताराम येचुरी के बाद अब दूसरे कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड दीपांकर राहुल को सलाह दे रहे हैं और इसलिए राहुल गांधी की नीतियां लेफ्ट की ओर ज्यादा झुकी दिखाई दे रही हैं। ध्यान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात संसद में कही और बाद में कांग्रेस के अपने सांसद शशि थरूर ने भी कहा कि कांग्रेस की नीतियां लेफ्ट ओरिएंटेशन वाली हो गई हैं, जो मनमोहन सिंह के समय मध्यमार्गी थीं।

बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी जब वोटर अधिकार यात्रा के लिए यात्रा कर रहे थे उस समय दीपांकर भट्टाचार्य से उनकी नजदीकी बनी। यह सही है कि दोनों साथ घूम रहे थे तो दोनों ने एक दूसरे के साथ विचार साझा किए होंगे। लेकिन यह कहना अतिश्योक्ति है कि भट्टाचार्य इन दिनों राहुल को सलाह दे रहे हैं। राहुल ने उस समय भी उनकी सलाह नहीं मानी थी। उस समय भी वे चाहते थे कि इस तरह यात्रा करने की बजाय लोगों से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। कुछ दूर पैदल चलना चाहिए। गांवों में जाकर लोगों से बात करनी चाहिए। लेकिन राहुल अपनी धुन में काम करते रहे। हो सकता है कि लेफ्ट की विचारधारा उनको आकर्षित करती हो और वे कुछ बात करते हों लेकिन अगर वे उनकी सलाह पर चल रहे हैं यह दूर की कौड़ी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo